Search

BREAKING NEWS:हरियाणा में CM के शपथ ग्रहण की तारीख तय: नायब सिंह सैनी परेड ग्राउंड में लेंगे शपथ; प्रधान मंत्री मोदी भी होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधान मंत्री मोदी से दिल्ली में मिलें नायब सिंह सैनी

हरियाणा में नायब सैनी 15 अक्टूबर को नए मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। इसके लिए पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश में 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में BJP ने 48 सीटें जीती हैं। भाजपा पहले ही नायब सिंह सैनी को CM चेहरा घोषित कर चुकी थी। चुनाव भी उनकी ही अगुआई में लड़ा गया। चुनाव में जीत के बाद बुधवार को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले। यहां नायब सैनी ने CM बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी कर दी है। सीएम का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पहले दशहरे के दिन शपथग्रहण की संभावना थी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ीली ने कहा कि यह फेस्टेविल सीजन है।इसलिए सीएम के नाम और शपथ को लेकर दशहरे के बाद चर्चा की जाएगी।

 

Haryana News
Author: Haryana News

ये भी पढ़ें...